मुंगेर, अगस्त 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्टेशन के रेल यार्ड में खड़े रेल इंजनों से लगातार हो रही न्यूमेटिक कॉपर पाइप चोरी की घटनाओं का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने खुलासा करते हुए चोरी की संपत्ति खरीदने वाले एक रिसीवर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सीआईबी, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 60 फीट चोरी की गई न्यूमेटिक कॉपर पाइप बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग छह हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य नामजद आरोपित सहित कुछ अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गुरुवार को आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) हीरा सिंह ने बताया कि बीते 31 जुलाई से 3 अगस्त के बीच जमालपुर यार्ड में खड़े विभिन्न रेल इंजनों से कुल 117 फीट 10 एमएम न्यूमेटिक कॉपर पा...