Munger News: रेलवे क्वार्टर खाली कराने की धमकी, महिला रेलकर्मी ने आरपीएफ से लगाई सुरक्षा की गुहार
मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित अमझर रेलवे कॉलोनी में एक महिला रेलकर्मी ने रेलवे आवास खाली कराने की धमकी, गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरपीएफ में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रेल इंजन कारखाना जमालपुर के चक्का घर शॉप में टेक्नीशियन-3 के पद पर कार्यरत रानी कुमारी ने बताया कि उनकी हाल ही में नई पदस्थापना हुई है। विभाग की ओर से उन्हें अमझर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर संख्या 786/एबी आवंटित किया गया है, जहां वह अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि एक रेलकर्मी लगातार उन्हें रेलवे क्वार्टर खाली करने और वहां से चले जाने की धमकी दे रहा है। विरोध करने पर उनके साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.