मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 445 सीडी में बीते 13 अगस्त की रात चोरी की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। चोर महिला रेलकर्मी के क्वार्टर से गैस सिलेंडर, कीमती बर्तन, इनवर्टर, कपड़े सहित करीब एक लाख रुपये के सामान चोरी कर ले गए। घटना को लेकर पीड़िता ने 14 अगस्त को जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पीड़िता मानु कुमारी जमालपुर रेलवे स्टेशन पर कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस की अनसुनीसोमवार को वह एक बार फिर चोरी की शिकायत लेकर जमालपुर थाना पहुंचीं। थाना से बाहर निकलने के बाद उन्होंने बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक उनके क्वार्टर पर जांच करने नहीं पह...