मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मंगलवार को सदर अस्पताल में पंजीकृत 50 जरूरतमंद टीबी मरीजों के बीच चौथे महीने भी पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। ​चार महीने पूर्व जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंगेर की अध्यक्षता में यह संकल्प लिया गया था कि जिले के 50 टीबी मरीजों को लगातार छह महीने तक पौष्टिक आहार किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को चौथे महीने भी सफलतापूर्वक आहार किट का वितरण किया गया, जिससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में मदद मिल सके। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, सीडीओ डॉ. के. रंजन, कार्यकारिणी सदस्य शुभंकर झा, ललन ठाकुर, डॉ. पंकज, शिशिर कुमार लालू, अंकित जालान और पैट्रॉन रवि प्रकाश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ...