Munger News: रिफ्यूजी कॉलोनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 250 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम मुंगेर के रिफ्यूजी कॉलोनी स्लम बस्ती (गुमटी नंबर 3) में शुक्रवार को निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस कैंप में मेडिकल टीम द्वारा 250 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान टीबी के लक्षण पाए जाने पर 30 मरीजों का बलगम लैब भेजा गया, जबकि सीने के एक्सरे के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया। इसके अलावा, गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत सभी मरीजों के बीपी और शुगर की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया। शिविर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (लेडी स्टीफेंसन) के डॉ. जाबिर हुसैन, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार, एएनएम प्रिया, प्रीति, अनुजा व साक्षी, डीईओ राकेश कुमार तथा आशा कार्यकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.