Munger News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक व नीलाम पत्र पदाधिकारियों संग बैठक
मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के तत्वाधान में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर सोमवार को एडीआर भवन परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष आलोक गुप्ता की अध्यक्षता तथा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार के संचालन में बैंक शाखा प्रबंधकों व नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक सुलहनीय वादों (समझौता योग्य मामलों) को चिह्नित कर संबंधित पक्षों को जल्द से जल्द नोटिस निर्गत करें। इसका मुख्य उद्देश्य लोक अदालत के दिन रिकॉर्ड संख्या में मामलों का त्वरित निष्पादन करना है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.