Munger News: राम कथा को ले 501 महिलाओं व कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड की छोटी तिलडीहा मंदिर परिसर बिहमा में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 501 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में पंचायत की मुखिया वंदना कुमारी सिर पर पवित्र कलश धारण कर सबसे आगे चल रही थीं। शोभायात्रा उल्टा स्थान महादेव मंदिर से शुरू होकर तारापुर बाजार, मोहनगंज,धौनी और देवगांव होते हुए छोटी तिलड़िहा मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: कलश स्थापन के साथ नवरात्र का शंखनाद, देवी मंत्रों से भक्तिमय हुए शहर-गांव कलश शोभायात्रा के समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.