मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की देर रात प्रखंड के कठना गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, कृष्ण लीला एवं रामकथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत संजय स्नेही ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े आध्यात्मिक संदेशों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। वहीं रामकथा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्श, त्याग और धर्म के प्रति समर्पण के बारे में बताया। कथा के दौरान महंत संजय स्नेही ने कहा कि, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा द...