मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: ​ मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के पिकू वार्ड में बुधवार की रात भर्ती एक मासूम के इलाज में लापरवाही बरतना परिचारिका वंदना कुमारी को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. राजू ने परिचारिका के पांच दिनों के वेतन कटौती का निर्देश दिया है, साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है।जानकारी के अनुसार, पिकू वार्ड में भर्ती एक बच्चा तेज बुखार से पीड़ित था। जब परिजनों ने तैनात परिचारिका वंदना कुमारी को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने मदद करने के बजाय परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। परिजनों ने जब इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो परिचारिका बच्चे का इलाज छोड़कर उल्टा परिजनों का ही वीडियो बनाने लगीं। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सीधे सिविल सर्जन के व्हाट्सएप पर भेजकर शिकाय...