Munger News: राजा रानी तालाब में पौधरोपण कर मनायी गई गांधी व शास्त्री जयंती
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को राजा रानी तालाब परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुंगेर विधायक कुमार प्रणय ने परिसर में 25 पौधे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुमार प्रणय ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधे बेहद जरूरी हैं। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया।इसके उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह भी पढ़ें- Munger News: गांधी-शास्त्री जयंती: मुंगेर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.