मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राजस्व कर्मचारी और अमीन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सदर अंचल कार्यालय में जमीन से संबंधित कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। परिमार्जन, दाखिल-खारिज और जमीन की मापी सहित अन्य कार्यों के लिए अंचल कार्यालय पहुंच रहे लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कई लोगों के जरूरी काम अटके हुए हैं, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बुधवार को सदर अंचल कार्यालय पहुंचे महेश कुमार, सुधीर मंडल, बबलू सिंह, रमेश कुमार, शंभू यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि हड़ताल के कारण जमीन से जुड़ा काम रुक गया है। कोई जमीन के कागजात में सुधार कराने के लिए परिमार्जन का आवेदन लेकर पहुंच रहा है, तो कोई दाखिल-खारिज और जमीन की मापी करा...