Munger News: राजस्व कर्मचारी व अमीन की हड़ताल से लोगों की परेशानी बरकरार
मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में राजस्व कर्मचारियों और अमीन की हड़ताल के कारण जमीन से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। जमीन की मापी, दाखिल-खारिज, परिमार्जन और जमीन संबंधी विवादों के निपटारे जैसे कार्यों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग अपने जरूरी काम पूरा कराने के लिए अंचल कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। महेश कुमार, राजेश चौधरी और बबलू मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों और अमीन की हड़ताल का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन में देरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिन लोगों को जमीन की मापी करानी है या आपसी विवाद का समाधान कराना है, उनके काम अट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.