Munger News: राजभवन पहुंचा दीक्षांत समारोह का मिनट-टू-मिनट प्लान, तैयारियां तेज
मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आगामी 11 अगस्त को आयोजित होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन करेंगे। समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का डायस प्लान तथा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण तैयार कर राजभवन को भेज दिया है। विश्वविद्यालय के सामने स्थित राजेन्द्र मंच पर तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए राजेन्द्र मंच के सामने विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.