मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: मुंगेर। रहबर उर्दू लाइब्रेरी के सचिव हाजी शमीम उल्लाह के सचिव के पद से त्यागपत्र देने के बाद राजा कर्ण मीर कासिम द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. गजाली अनवर हेलाल के आवास पर समिति के अध्यक्ष जफर अहमद की अध्यक्षता में की गई। संचालन समिति के सचिव एहतेशाम आलम ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ इरफान अहमद, कवि अनिरुद्ध सिंहा एवं राजद के वरिय नेता शिशिर कुमार लालू थे।

समारोह में सम्मानजफर अहमद ने हाजी शमिम उल्लाह को समिति की ओर से अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, हाजी शमीम उल्लाह लगातार 45 सालों तक रहबर उर्दू लाइब्रेरी के सचिव के पद पर रहे। परंतु वह निजी कारणों से त्यागपत्र देकर हम सभी सदस्यों के मन को छोटा कर दिया।

सेवाओं की सराहनाडॉ इरफान अहमद एवं अनिर...