मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसडी संत मेरी स्कूल, जमालपुर में शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने रंगों और फूलों से आकर्षक तिरंगा रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों ने रंगोली में तिरंगे के साथ देश के वीर सपूतों की आकृतियां उकेरकर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। रंग-बिरंगी रंगोली ने विद्यालय पहुंचे अभिभावकों का भी मन मोह लिया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर से स्कूली बैंड पार्टी के साथ बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा रैली निकाली। वलीपुर स्थित विद्यालय परिसर से निकली रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाला तिरंगा यात्रा बच्चे दे...