मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। राजस्व संग्रह कार्य में बाधा डालने, विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट करने, राजस्व राशि छीनने तथा रसीद को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में तारापुर थाना में यूट्यूबर सुमन कुमार समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल,तारापुर के सहायक विद्युत अभियंता रवीन्द्र कुमार के आवेदन पर पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिक्षक के घर में घुसकर बक्सा ले उड़े चोर घटना का विवरण दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 21 अगस्त की है। सहायक विद्युत अभियंता तारापुर रवीन्द्र कुमार विभागीय कर्मियों के साथ श्रावणी मेला के कॉरिडोर पथ में लगी दुकानों में बिजली कनेक्शन के लोड के आधार पर राजस्व की वसूली कर रहे थे। इसी दौरान तार...