Munger News: युवा पेज-विश्व साक्षरता दिवस पर 150 बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय, बासुदेवपुर में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यालय के करीब 150 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री और ड्राइंग किट वितरित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को विश्व साक्षरता दिवस के महत्व की जानकारी देकर की गई। पाठ्य सामग्री और ड्राइंग किट पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पाठ्य सामग्री का वितरण अभियान का एक हिस्सा है। यह भी पढ़ें- एनएसएस इकाई ने स्लम में चलाया साक्षरता जागरूकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.