मुंगेर, अक्टूबर 9 -- Munger News: मुंगेर, मुंगेर एक संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एसबीएन कॉलेज, मुंगेर में युवा मेला का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के साथ संवाद कर विकसित भारत के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से कौशल विकास, नई तकनीकों को अपनाने और नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रो. डॉ. अजफर शमसी, विशिष्ट अतिथि हीरो राजन कुमार और उत्पाद विभाग के सहायक अयुक्त विकेश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ललन कुमार ने की, जबकि संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय ...