मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक रमनकाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतर-महाविद्यालय हैकाथॉन का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. खुशबू रानी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का समन्वय विद्युत अभियंत्रण विभाग के प्रो. जय बनर्जी ने किया। इनोवेशन फॉर ए बेटर टूमोरो थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें राजकीय पॉलिटेक्निक मुंगेर की 25 और राजकीय पॉलिटेक्निक भागलपुर की दो टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान, रचनात्मक सोच और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। हैकाथॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके तकनीक आधारित समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल के माध्यम से छात्र...