मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में मंगलवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय (तिलक मैदान) में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कुमार, महासचिव चंदन कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष बकास अहमद और मुंगेर विधानसभा अध्यक्ष अंकित चौधरी को सम्मानित किया गया। चुनाव में पीयूष कुमार और चंदन कुमार को 979-979 मत मिले। वहीं, बकास अहमद ने 806 और अंकित चौधरी ने 784 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने अविनाश मिश्रानवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने वर्चुअल माध्यम से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने युवाओं से कांग...