मुंगेर, अगस्त 5 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से युवती को अगवा किए जाने मामले में पीड़ित के परिजनों की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन के आधार पुलिस ने तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है और युवती की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...