मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा जिले में हाइवे की सड़क हो या ग्रामीण सड़क या फिर शहर की सड़कें सभी सड़क सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसे मुहावरे को पूरी तरह चरितार्थ करती है। हर दिन सड़क हादसे, हर सप्ताह सड़क हादसों में लोगों का जख्मी होना, लोगों की मौत होना आम बात है । वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, तेज रफ्तार के कारण वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो जाता है। गलत तरीके से ड्राइविंग की जाती है। कहीं यातायात संकेतक नहीं है तो कहीं यातायात संकेतक की अनदेखी की जाती है। अवैध कट एक्सिलरेशन लेन की कमी है। सड़क के डिजायन में गडबड़ी है । मर्जर प्वाइंट पर लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। कहीं तीखा मोड़, कहीं लंबी दूरी के कारण लोग शार्टकट तरीके से यू-टर्न लेते हैं। कुल मिलाकर सहरसा की सड़कों पर सफर करना मौत को आमंत्...