Munger News: मौसम साफ रहेगा, किसानों को धान की कटाई जल्द पूरी करने की सलाह
मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रह सकती है। हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से छह नवंबर को जारी मौसम बुलेटिन में किसानों को खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। सात से 11 नवंबर तक मौसम अनुकूल रहने को देखते हुए किसानों को अगात एवं मध्यम अवधि वाली धान की फसलों की कटाई जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है। कटाई में देरी होने पर पक चुकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.