मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) असरगंज में इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सोमवार को इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर आए थे। मौसम में हो रहे बदलाव को इसके प्रमुख कारणों में माना जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कामिनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब ढाई सौ मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मौसम बदलने से बढ़े वायरल बुखार व सर्दी के मरीज, ओपीडी हुई दोगुनी इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी श...