मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मानसून की पहली फुहारों के साथ ही जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं मौसम का यह बदलता मिजाज सेहत पर भारी पड़ने लगा है। बारिश शुरू होते ही जिले में मौसमी बीमारियों ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसका सीधा असर शहर के सदर अस्पताल में देखने को मिल रहा है, जहां इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में पैर रखने तक की जगह नहीं थी और इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों में बेतहाशा बढ़ोतरीः ​अस्पताल प्रशासन से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इन दिनों ओपीडी में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या सर्दी, खांसी, तेज बुखार और बदन दर्द के साथ कमजोरी की शिकायत करने वालों की है। डॉक्टरों की मानें ...