मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौवागढ़ी के केशवपुर के समीप से पुलिस ने बाइक सवार युवती से मोबाइल झपटने के मामले में एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बरियारपुर का निवासी पीयूष कुमार बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केशवपुर के पास बाइक सवार युवकों द्वारा एक युवती के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई थी। वारदात के दौरान ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पीयूष कुमार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मोबाइल छिनतई का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत ...