Munger News: मोथीतरी गांव में आजतक नहीं बनी पक्की सड़क
मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: टेटियाबंबर, एसं.। गंगटा पंचायत का मोथीतरी गांव आजादी के आठ दशक बाद भी सड़क के अभाव में विकास से कोसों दूर है। एनएच-333 अंतर्गत गंगटा मोड़ चौक से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर बसा यह गांव महादलित, आदिवासी और पिछड़ी जाति बहुल है। यहां लगभग 700 से अधिक की आबादी रहती है, लेकिन गांव तक जाने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीण आज भी पगडंडी और कीचड़ भरे रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण दिलीप मांझी, राम मांझी, विनोद मांझी, सोमर सोरेन, उमेश बास्की, मुनेश्वर बास्की, पप्पू बास्की आदि ने बताया कि, वर्षों से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हर चुनाव में जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं और सड़क निर्माण का वादा कर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव बाद कोई सुध नहीं लेता। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.