मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। मोकामा-मुंगेर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से प्रशासन ने रैयतों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सोमवार से धरहरा प्रखंड की महरना पंचायत के मानगढ़ स्थित पंचायत सूचना केंद्र में विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया, जहां भूमि अभिलेखों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और मौके पर सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजनविशेष शिविर का संचालन जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार तथा अंचलाधिका...