मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से रविवार को 11 केवी मोकबीरा फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मुंगेर सब-डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता, संतोष कुमार ने बताया कि, 9 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मोकबीरा फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है। इस दौरान फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के कारण चुआबाग, खानकाह, करबला, मोखबीरा, पटना रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...