Munger News: मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर शुरू हुआ 8 बेड का नेत्र वार्ड
मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मॉडल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है। तीसरे तल पर नेत्र ओपीडी संचालित होने के बाद सोमवार से अब इसी तल पर 8 बेड का नेत्र वार्ड भी शुरू कर दिया गया है। अब मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगों के आईपीडी मरीजों को यहीं भर्ती किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक मो. तौसिफ हसनैन ने बताया कि सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक के निर्देश पर नेत्र ओपीडी को तीसरे तल पर शिफ्ट किया गया था। वर्तमान में दो कमरों में नेत्र ओपीडी का संचालन हो रहा है। अब आईपीडी मरीजों के लिए भी तीसरे तल पर 8 बेड का वार्ड तैयार कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मोतियाबिंद के तीन मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। अब भर्ती और ऑपरेशन दोनों की सुविधा एक ही तल पर मिलने से मरीजों को काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.