Munger News: मेंटेनेंस कार्य को ले आज तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। 33 केवी लालदरवाजा फीडर में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि, मेंटेनेंस के दौरान लालदरवाजा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित सभी फीडर- लालदरवाजा, चंडीस्थान और मोगल बाजार की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा 11 केवी किला फीडर की लाइन भी इस अवधि में बंद रहेगी। बिजली बाधित रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, टीकारामपुर, लालदरवाजा, वसंत विहार कॉलोनी, शेरपुर, दलहट्टा, गंगानगर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी तथा संपूर्ण किला क्षेत्र शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.