Munger News: मूसलाधार बारिश से कजरा स्टेशन की पटरियां जलमग्न
मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई लगातार मूसलाधार बारिश का असर जमालपुर-किऊल रेलखंड पर भी देखने को मिला। भारी वर्षा के कारण कजरा रेलवे स्टेशन की सभी पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन करीब दो घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रहा। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए सुबह 8:10 बजे से 10:10 बजे तक ट्रेनों का संचालन रोक दिया। पानी निकासी के बाद सबसे पहले सूरत एक्सप्रेस को रवाना कर परिचालन सामान्य किया गया। कजरा बाजार और कजरा स्टेशन की सड़क पर पानी एक सामान हो गया। लोगों को सड़कों पर चलना दुश्वार हो रहा था, वहीं पटरियां पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। इस बावत जमालपुर किऊल रेलखंड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि रातभर हुई बारिश के कारण स्टेशन परिसर की पटरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.