मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के मुख्य बाजार की सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान सजाने वाले अस्थायी दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सड़क पर दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने विशाल मोहन ने 12 दुकानदारों से कुल 3500 रुपये जुर्माना वसूला। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्य बाजार की सड़कों और किनारे की जगहों पर अस्थायी दुकानें लगाए जाने से अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। इससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर भीड़भाड़ के समय सड़क पर दुकानों के फैलाव से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ...