Munger News: मुख्यमंत्री मां के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर की पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी की चौथी पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव लखनपुर में मनाई जाएगी। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुरुवार को भागलपुर जिले के धान्धी-बेलारी में उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अपने पैतृक आवास लखनपुर पहुंचेंगे, जहां पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पार्वती नगर स्थित बीएड कॉलेज के समीप स्थापित स्व. पार्वती देवी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- Munger News: मुख्यमं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.