Munger News: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की द्वितीय किस्त से मुंगेर की सभी 96 ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सुधा बिक्री केंद्र
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: मुंगेर। बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) एवं कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना को लेकर राज्यव्यापी अभियान शुरू किया गया है। जीविका के राज्य कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 09 से 11 जुलाई 2026 तक सभी संकुल स्तरीय संघ में विशेष जागरूकता एवं आवेदन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन बैठकों के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली द्वितीय किस्त से सुधा बिक्री केंद्र खोलने के लिए जीविका दीदियों को जागरूक किया जाएगा। राज्य स्तर पर 8,053 ग्राम पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले की सभी 96 ग्राम पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खोलने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पात्र जीविका दीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.