मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता चौधरी ने बुधवार को असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित चौरगांव उत्तरवारी टोला, बिंद टोला, ढोलपहाड़ी और अमैया गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं समाधान करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों की सेवा में कोताही बर्दाश्त नहीं: मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीड़ितों से भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित किसानों ने बताया कि करीब 20 दिनों से उनके खेतों में धान की फसल बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। लगातार तीसरे साल बाढ़ की मार झेलने एवं धान की फसल की बर्बादी के कारण उनकी...