मुंगेर, अक्टूबर 24 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अब लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठने लगी है। ऑल बिहार लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की जिला इकाई ने शनिवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने कॉलेजों में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीलिब) और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमलिब) पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया। संगठन के सदस्यों ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय और मगध विश्वविद्यालय सहित बिहार के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों की...