Munger News: मुंविवि बीआरएम कॉलेज की आर्थिक स्थिति चरमराई
मुंगेर, अक्टूबर 18 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के एकमात्र महिला कॉलेज बीआरएम कॉलेज की आर्थिक स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि, कॉलेज के पास रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए भी पर्याप्त राशि नहीं बच रही है। सरकार की ओर से कॉलेज को उसकी वाजिब राशि नहीं मिलने के कारण शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं को बनाए रखने में परेशानी बढ़ती जा रही है। इसका असर कॉलेज के रखरखाव से लेकर आवश्यक शैक्षणिक सामग्रियों की उपलब्धता तक पर पड़ने की आशंका है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने आर्थिक संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि, कॉलेज को क्षतिपूर्ति की राशि एक बार उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन इसके बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। इससे संस्थान की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। कॉलेज को जिस राशि का अधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.