मुंगेर, अक्टूबर 22 -- इतिहास में 21 स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय को इतिहास विषय में 21 स्थायी सहायक प्राध्यापक मिले हैं। बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अब आयोग से इन सहायक प्राध्यापकों का डॉजियर विश्वविद्यालय को मिलने का इंतजार है। डॉजियर प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर चयनित शिक्षकों का पदस्थापन अपने 17 अंगीभूत कॉलेजों में रिक्त पदों के विरुद्ध करेगा। 46 स्वीकृत पदों में 16 स्थायी शिक्षक कार्यरत: मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में इतिहास विषय के लिए कुल 46 स्थायी सहायक प्राध्यापकों के पद स्वीकृत हैं। इसके विरुद्ध वर्तमान में महज 16 स्थायी सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं। व...