मुंगेर, नवम्बर 13 -- Munger News: मुंगेर, संजय कुमार सिन्हा/हिन्दुस्तान संवाददाता। उच्च शिक्षा में प्रयोगात्मक ज्ञान को महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित अधिकांश कालेजों में प्रयोगशाला व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। नतीजतन विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कॉलेजों में विज्ञान विषयों की पढ़ाई प्रयोगशालाओं के अभाव में गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। विश्वविद्यालय क्षेत्र के 36 अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कॉलेजों में से किसी भी कॉलेज में आधुनिक मानकों के अनुरूप पूर्ण प्रयोगशाला सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई कॉलेजों में प्रयोगशाला कक्ष तो मौजूद हैं, लेकिन आवश्यक उपकरण, केमिकल और तकनीकी संसाधनों के अभाव में उनका उपयोग सीमित होकर रह गया है। इसका सीधा असर विज्ञान विषयों की पढ़ाई और विद्यार्थियों के व्यवहारिक ज्ञा...