Munger News: मुंगेर होमगार्ड ने 1-0 से चुरंबा को हराया
मुंगेर, जुलाई 3 -- Munger News: मुंगेर, संवाददाता। रविंद्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग के तहत बीएनपी-9 जमालपुर मैदान में शुक्रवार को ग्रुप-सी का मुकाबला मुंगेर होमगार्ड और चुरंबा की टीम के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें मुंगेर होमगार्ड ने चुरंबा को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही मुंगेर होमगार्ड की टीम अपने पुराने अंदाज में लंबे-लंबे पास के जरिए लगातार आक्रमण करती रही। वहीं, कई वर्षों बाद जिला लीग में वापसी कर रही चुरंबा की टीम ने छोटे-छोटे पास और बेहतर तालमेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इस दौरान मुंगेर होमगार्ड के जर्सी नंबर-16 अर्जुन मुर्मू को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.