Munger News: मुंगेर सेवा मंच ने शहर में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिध। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुंगेर सेवा मंच की ओर से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मेला क्षेत्र में घूम-घूमकर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा त्योहार के दौरान शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अभियान में मंच के अध्यक्ष संजय बबलू, उपाध्यक्ष रविशंकर पांडे, कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा, कार्यक्रम संयोजक पंकज शर्मा एवं विशाल, शिवदयाल यादव, शुभम, बिट्टू, चेतन सहित मंच के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पूजा और विसर्जन के दौरान कचरा इधर-उधर न फेंकें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में विसर्जन यात्रा के साथ नौ दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.