मुंगेर, अगस्त 4 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर-सीताकुंड मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति अब आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। पूरबसराय गौशाला मोड़ से लेकर सदर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार तक सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढे, टूटी सड़क और बरसात के कारण जलजमाव से वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों के लिए इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। ---

अंडरब्रिज के पास हर दिन बना रहता है हादसे का डर: एनएच-333बी एप्रोच रोड पर अंडरब्रिज के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां प्रतिदिन टोटो, ई-रिक्शा और बाइक चालक फिसलते या संतुलन खो बैठते हैं। बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का...