मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने खुद एक-एक फरियादी के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों का बारीकी से अध्ययन किया। जन सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज और राजस्व से जुड़े मामले छाये रहे। हवेली खड़गपुर के धपरी निवासी फुलेश्वर यादव ने वर्षों पूर्व खरीदी जमीन की रजिस्ट्री न मिलने की गुहार लगाई, वहीं पनियालाचक पाटम के राज किशोर यादव ने दबंगों द्वारा अपनी निजी जमीन पर जबरन मिट्टी भरने की शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मुंगेर समाहरणालय में फरियादियों की उमड़ी भीड़, जमीन विवाद के मामलों का दबदबा इसके अला...