मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्था में कई तरह की खामियां उजागर हुईं, जिस पर सीएस ने सख्त रवैया अपनाते हुए जिम्मेदार कर्मियों व चिकित्सकों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण की शुरुआत सिविल सर्जन ने पीकू वार्ड से की, जहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। पूछने पर पता चला कि तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज सागर पटना प्रशिक्षण में गए हैं और उनकी जगह इमरजेंसी वार्ड के डॉ. बीएन सिंह यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस पर सिविल सर्जन सीधे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और डॉ. बीएन सिंह से जवाब-तलब करते हुए ऐसी लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, ओपीडी के निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर म...