मुंगेर, अगस्त 17 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के साथ-साथ इसके विभिन्न कॉलेजों में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय, आरडी एंड डीजे कॉलेज, जेआरएस कॉलेज, बीआरएम कॉलेज, जमालपुर कॉलेज एवं जेएमएस कॉलेज सहित जिले के विभिन्न कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा देशभक्ति से जुड़े आयोजन हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय में 600 लोग हुए शामिल: यह भी पढ़ें- जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस मुंगेर विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण मुंगेर विश्...