Munger News: मुंगेर में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता ड्राइव होगा शुरू
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर राष्ट्र के लिए शिविर-3.0 के तहत 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता ड्राइव 3.0 का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान आगामी 1 अक्टूबर से 30 दिसंबर तक मध्यस्थता केंद्र, एडीआर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर में चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न न्यायालयों में लंबित उपयुक्त मामलों का प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन कराया जाएगा। इसमें वैवाहिक विवाद, 498ए आईपीसी/85 बीएनएस, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, सुलहनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली एवं एसएआरएफएईएसआई मामले, एक्जीक्यूशन प्रोसिडिंग, मध्यस्थता एवं वाणिज्यिक मामले शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता से सुलझाएं परिवार, अदालतों का बोझ कम करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.