Munger News: मुंगेर में 2 पैक्स का नामांकन संपन्न: तारापुर दियारा में सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी, निर्विरोध जीत तय
मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: मुंगेर निज प्रतिनिधि। सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर सदर प्रखंड के चड़ौन पैक्स और तारापुर दियारा पैक्स में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गई। तारापुर दियारा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए फुटूस मंडल ने नामांकन किया। वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के 7 पदों के लिए 7 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन करने वालों में मधुरंजन सिंह, उमाकांत प्रसाद सिंह, रानी देवी, पिंकी देवी, पवन ठाकुर, शत्रुघ्न रजक,एवं रेखा देवी शामिल हैं। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण इनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। हालांकि सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विश्वजीत कुमार तिवारी ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद ही विजयी प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: जगनी पैक्स उपचुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.