मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से में एन.आई. एक्ट से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 18 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से ए.डी.आर. भवन, मुंगेर परिसर में यह अदालत लगेगी। एन.आई. एक्ट से जुड़े वादों के सुलभ निपटारे हेतु दो पीठों का गठन किया गया है।प्राधिकार ने आमजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने लंबित वादों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए 16 जुलाई 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- 18 जुलाई को लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटा...