Munger News: मुंगेर में 'पासिंग' के खेल पर उठे सवाल: बिना चालान गिट्टी लदा ट्रक जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटा खनन विभाग
मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के रास्ते अवैध रूप से बालू और गिट्टी की खेप पार कराने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश एक बार फिर होता दिख रहा है। शनिवार की रात यातायात पुलिस ने मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 पर जीरो माईल तेलिया तालाब मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया है। चालक के पास सामग्री से संबंधित कोई वैध चालान या कागजात नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने वाहन को मुफस्सिल थाने को सुपुर्द कर दिया। ओवरटेक करने के चक्कर में धराया वाहनः यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि, रात में तेलिया तालाब मोड़ के पास ट्रक (पंजीकरण संख्या जेएच-02बीएक्स-6422) तेज रफ्तार में ओवरटेक कर रहा था। संदेह होने पर जब टीम ने उसे रोककर जांच की, तो ट्रक पर भारी मात्रा में गिट्टी लदी पाई गई। चालक से जब चालान मांगा गया, तो व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.